Asia Cup Hockey 2025 :  भारत ने जापान को 3-2 से हराया

राजगीर (बिहार ). भारत ने राजगीर में हो रहे हॉकी एशिया कप 2025 में रविवार को पूल ए के मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की है. भारत ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली थी. मनदीप ने पहले फील्ड गोल किया. इसके बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी पर गोल किया.दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ. लेकिन फिर तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जापान ने गोल करके कमबैक का प्रयास किया. हालांकि, तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में हरमनप्रीत ने गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी. जापान ने आखिरी क्वार्टर में गोल किया. लेकिन आखिर में भारत जीत दर्ज करने में सफल हुई. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चीन पर जीत के साथ की, कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की.

हरमनप्रीत सिंह को येल्लो कार्ड मिला है. आखिरी के मिनटों में भारतीय टीम बिना कप्तान के होगी. भारत को आखिरी मिनट में बचाव करना होगा. क्या जापान यहां की परिस्थितियों को उलट सकता है? सिर्फ दो मिनट से कम का खेल बाकी है और जापान ने गोल किया है. सूरज इस बार चूक गए. जापान का दूसरा गोल. कावाबे ने गोल किया है.बेसलाइन के गेंद को क्रॉस करने से पहले गेंद को ट्रैप किया. जरमनप्रीत को आसानी से होल्ड किया और कॉर्नर पर मार दिया. जापान का दूसरा गोल.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *