गुवाहाटी। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो कर पार्टी के लिए वोट मांगे। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से सत्ता का वनवास खत्म होने की उम्मीद में चुनाव लड़ा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर गुवाहाटी में रोड शो किया। असम चुनाव में भाजपा ने कई बड़े चेहरों के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। अमित शाह के साथ भाजपा के प्रचार वाहन पर पार्टी के नेता प्रद्युत बोरदोलोई भी साथ दिखे।





