आग, धुआं और बाढ़ से हाहाकार नेचर का ट्रिपल अटैक झेल रहा अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका को मौसम से जुड़ी तीन गंभीर चुनौतियों आग, धुआं और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जंगल की आग का धुआं ग्रेट लेक्स से लेकर वाशिंगटन डीसी तक पूर्वी अमेरिका में फैल गया।टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में बाढ़ का पानी तीसरे दिन भी तबाही मचाता रहा और पैसिफिक नार्थवेस्ट में रात भर में आग की नई घटनाएं सामने आईं। अभी 15 राज्यों में 68 बड़ी आग लगी हुई हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धुएं के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहराया है।

वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण लाखों अमेरिकियों को घरों के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ा है।नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, पैसिफिक नार्थवेस्ट में बिजली गिरने की कई घटनाओं के बाद आग की 17 नई घटनाएं हुईं।जंगल की आग से निपटने के लिए अमेरिका में 17,400 से अधिक कर्मी, 140 हेलीकाप्टर और चार सैन्य सी-130 एयर टैंकर क्रू तैनात किए गए हैं।यूनिवर्सिटी आफ पेंसिलवेनिया के क्लाइमेटोलाजिस्ट माइकल मान ने कहा कि खराब मौसम की ये घटनाएं जेट स्ट्रीम में एक वेव पैटर्न से जुड़ी हैं, जो शायद ‘रेजोनेंस’ (अनुनाद) नाम की घटना हो सकती है।ऐसा तब होता है, जब जेट स्ट्रीम में बड़ी लहरें तेज और एक जगह फंसी हुई हो जाती हैं, जिससे किसी इलाके में खराब मौसम लंबे समय तक बना रहता है और अधिक तबाही मचती है।कनाडा की आग ने काला किया अमेरिका का आसमानकनाडा में लगी जंगल की आग से उठता जहरीला धुआं अमेरिका के आसमान तक पहुंच गया है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति बेहद खफा हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे कनाडाई सामान पर पहले से लगे टैरिफ में जंगल की आग से होने वाले प्रदूषण की लागत को भी जोड़ेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *