दिल्ली के लाल किले के पास आतंकी हमले में था अल : कायदा का हाथ

नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी करने वाली संस्था की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए धमाके के लिए अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस खुलासे से इस जानलेवा हमले की भारत में चल रही जांच को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम ने कहा है कि एक्यूआईएस एक बिखरे हुए संगठन से बदलकर एक विकेंद्रीकृत नेटवर्क बन गया है, जो पूरे क्षेत्र में छोटी-छोटी इकाइयों (सेल्स) के जरिए काम कर रहा है।रिपोर्ट में अफगानिस्तान में इस ग्रुप की मौजूदगी और बांग्लादेश में अपने ऑपरेशन को बढ़ाने की कोशिशों पर भी चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि एक्यूआईएस के आतंकी काबुल में रहते हैं और अफगानी पहचान-पत्रों का इस्तेमाल करके अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं।

UN ने बड़े पैमाने पर आतंकी खतरों की चेतावनी दी

यूएन की हालिया रिपोर्ट में इस बात पर भी चिंता जताई गई है कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह केमिकल और बायोलॉजिकल मटीरियल हासिल करने में लगातार दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन भी फंड जुटाने और उसे इधर-उधर भेजने के लिए डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।निगरानी करने वाली टीम ने सुझाव दिया कि प्रतिबंधों का सामना कर रहे आतंकवादी समूहों से जुड़े क्रिप्टोकरेंसी एड्रेस को यूएन के प्रतिबंधों में शामिल करने पर विचार किया जाए।एनआईए कर रही दिल्ली ब्लास्ट की जांचनवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच भारतीय अधिकारियों ने आतंकी घटना के तौर पर कर रही है। लाल किले के पास एक गाड़ी में हुए इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जांचकर्ताओं ने इस घटना के किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना की जांच की और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।भारतीय जांचकर्ताओं ने इस मामले को एक ऐसे नेटवर्क से जोड़ा है जिसमें कट्टरपंथी सोच वाले पेशेवर और एक्यूआईएस से जुड़े संदिग्ध लोग शामिल हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *