जहाज पर कब्जे के बाद ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों की ओर भेजे ड्रोन

ईरान का परमाणु कार्यक्रम: अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद कर दे, लेकिन तेहरान का कहना है कि किसी भी तरह की पाबंदी केवल सीमित वर्षों के लिए होनी चाहिए।ईरान का कहना है कि वह इस समुद्री मार्गों पर अपनी पाबंदियां तब तक बनाए रखेगा, जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी नहीं हटाता। लेकिन ट्रंप का कहना है कि जब तक समझौता नहीं होता, तब तक यह रोक जारी रहेगी।

जब्तकी गई संपत्तियां: ईरानी अधिकारी मांग कर रहे हैं कि अमेरिका उन पर लगे प्रतिबंध हटाए और करीब 20 अरब डॉलर की संपत्तियां जो जब्त हैं, उन्हें वापस करे।
युद्ध क्षतिपूर्ति: ईरान यह भी मांग कर रहा है कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए हमलों से हुए नुकसान के लिए उसे लगभग 270 अरब डॉलर का मुआवजा दिया जाए।ईरान ने युद्ध में क्षतिग्रस्त सरकारी इमारतों की बिक्री या अदला-बदली की अनुमति देते हुए नया निर्देश जारी किया है। इसमें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त या पुनर्निर्माण योग्य न होने वाली इमारतों का फैसला सरकारी एजेंसियां लेंगी।यूएनआईएफआईएल ने लेबनान में मारे गए फ्रांसीसी शांति सैनिक फ्लोरियन मॉन्टोरियो को श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर को फ्रांस भेज दिया है। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) प्रमुख मेजर जनरल डियोडाटो अबान्यारा ने कहा कि उनका बलिदान शांति के लिए है और उनका योगदान आगे के कार्यों में भी जीवित रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, मॉन्टोरियो की मौत छोटे हथियारों की गोलीबारी से हुई, जिसे एक गैर-राज्य समूह की कार्रवाई बताया गया है। इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष दोबारा शुरू होने के बाद यह चौथे शांति सैनिक की मौत हुई है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *