हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा : पत्नी की मौत, पति की जान बाल बाल बची

रुड़की : दंपती रुड़की से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर जैन स्तंभ के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

बुधवार दोपहर मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार क्षेत्र के बढ़ीवाला निवासी मीरजहां (45) अपने पति तमरेज के साथ रुड़की से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर जैन स्तंभ के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तमरेज की जान बच गई।हादसे के बाद ट्रक को चालक घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर आने पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *