देहरादून : युवती से मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल फोन छीनकर युवक भागने लगा। और कुछ दूरी पर जाने के बाद उसने खुद को गोली मार दी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हुआ युवक कुछ ही देर बाद गोली लगने से मृत मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास खाली मैदान में खुद को गोली मार ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सामने आया कि एक तरफा प्यार की सनक में युवक ने आत्मघाती उठाया है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी युवती इन दिनों जमालपुर क्षेत्र स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रही है। उसने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापनएसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती से मारपीट, धमकी और युवक की ओर से उठाए गए आत्मघाती कदम के बीच संबंधों को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया।





