ऑकलैंड। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 40 साल में पहली बार द्विपक्षीय ऐतिहासिक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचे। पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है।इस ऐतिहासिक दौरे का मुख्य उद्देश्य इस साल की शुरुआत में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते(एफटीए) का लाभ उठाना, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और टैलेंट मोबिलिटी व शिक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है। ऑकलैंड हवाई अड्डे पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने खुद पीएम मोदी का स्वागत किया।यात्रा की शुरुआत में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि चार दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। मैं पीएम लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड मित्रता के सभी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। मैं कल ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करूंगा।2036 ओलंपिक की मेजबानी और खेल सहयोग पर जोरदोनों देशों के बीच पहले से हस्ताक्षरित खेल सहयोग समझौता ज्ञापन को और आगे बढ़ाने की तैयारी है। दोनों पक्ष हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स में सहयोग के लिए नई पहलों की घोषणा कर सकते हैं, जिससे 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के दावों को और मजबूती मिलेगी।





