आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित मुखीमठ में कर सकेंगे। मंगलवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई थी।सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम हुआ भक्तिमय तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की, जबकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories