पलटन बाजार में जीरो जोन, वाहनाों की एंट्री बंद

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दून पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। सात से 11 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था बदलने के साथ ही पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। पलटन बाजार, धामावाला, मच्छी बाजार और पीपल मंडी को वाहनों के लिए जीरो जोन बनाया जाएगा। यहां केवल पैदल यात्रियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलोनी ने बताया कि सहस्त्रधारा, रायपुर और राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन काबुल हाउस, मंगला देवी इंटर कॉलेज, कनक चौक मल्टीस्टोरी पार्किंग और घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में पार्क किए जा सकेंगे। चकराता रोड और जीएमएस रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जनपथ कॉम्प्लेक्स और रेंजर्स ग्राउंड निर्धारित किया गया है। ईसी रोड, धर्मपुर और नेहरू कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड, दरबार साहिब और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में पार्क होंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *