गुरुग्राम । एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) गुरुग्राम ने शुक्रवार रात 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक एटीएस वरुण सिंगला के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। यह अभियान भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।यह कार्रवाई एटीएस गुरुग्राम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) नूंह और एसओजी रोहतक की संयुक्त टीम ने की। जांच में हिरासत में लिए गए सभी 14 व्यक्तियों के पास बांग्लादेश से संबंधित पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज मिले। प्रारंभिक जांच में एक के पास फर्जी वीजा मिला। वहीं अन्य किसी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला।





