जियो के शेयरों की बाजार में शानदार एंट्री, जानिए कितना प्रीमियम मिला

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का अब तक का सबसे बड़ा और 10.3 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन वाला प्राथमिक निर्गम (आईपीओ) पूरा करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के शेयर आज यानी बुधवार (28 अक्तूबर 2026) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्ट हो गया। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 21.36 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल व टेलीकॉम सब्सिडियरी जिओ प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में अपनी ऐतिहासिक और मजबूत शुरुआत की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *