मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें

देहरादून। गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया।मीका ने पोस्ट में लिखा कि वह मुख्यमंत्री धामी को अच्छी तरह जानते हैं। वह विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और मीका उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। इसमें वह दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान उनके नशे में होने की बात कहने पर स्पष्टीकरण दें और उनसे माफी मांगें।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *