सियोल। उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के साथ लगी अपनी भारी हथियारों से लैस सीमा पर सियोल के खिलाफ फिर से प्रचार प्रसार (प्रोपगैंडा) शुरू करने की योजना बना रहा है। यह बात नेता किम जोंग उन की बहन ने कही है। इससे एक बार फिर ‘मनोवैज्ञानिक युद्ध’ (साइकोलॉजिकल वॉरफेयर) शुरू हो गया है। यह तनाव तब बढ़ा है जब बारूदी सुरंगों (लैंड माइन्स) के विस्फोट में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हो गए। किम यो जोंग (जो वाशिंगटन और सियोल के मामलों में अपने भाई की मुख्य प्रवक्ता हैं) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने सीमा के उन अग्रिम इलाकों का दौरा किया, जहां उत्तर कोरियाई सैनिक किलेबंदी (मजबूत घेराबंदी) कर रहे हैं।





