लाखों का कर्ज लेकर बेटी को भेजा विदेश, अब फांसी की खबर

नई दिल्ली, एजेंसी। बांग्लादेश के तंगेल जिले में रहने वाले एक मजदूर ने करीब चार साल पहले अपनी सबसे छोटी बेटी को बेहतर भविष्य और कमाई की उम्मीद में सऊदी अरब भेजा था। इसके लिए उन्होंने 1.5 लाख बांग्लादेशी टका का कर्ज भी लिया था। लेकिन अब उसी बेटी को सऊदी अरब में फांसी दिए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, परिवार को अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। ऐसे में माता-पिता को यह भी नहीं पता कि उनकी बेटी जिंदा है या उसकी मौत हो चुकी है।तंगेल के मिर्जापुर उपजिला स्थित माहेरा यूनियन के नगर छावाली गांव में रहने वाले फजल मियां ने अपनी सबसे छोटी बेटी स्वीटी अख्तर को करीब चार साल पहले सऊदी अरब भेजा था। फजल दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने उम्मीद की थी कि विदेश में नौकरी मिलने से बेटी की जिंदगी बेहतर होगी और परिवार की आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, स्वीटी ने पांच महीने तक घर पैसे भेजे, फिर उसने जेल से फोन किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *