पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल

चकराता।  नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय मोटर मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को सामान्य चोटें आई हैं।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *