मंगल के चांद से धरती पर आएगी मिट्टी, जापान ने लॉन्च किया ऐतिहासिक मिशन

टोक्यो। मंगल ग्रह के रहस्यमयी चंद्रमाओं की खोज करने और वहां से नमूने वापस लाने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन लॉन्च किया गया है। मंगलवार को जापान का एक अंतरिक्ष यान मंगल की ओर रवाना हुआ।पांच साल के इस मिशन के लिए दुनिया की पांच अंतरिक्ष एजेंसियां एक साथ आई हैं। इस मिशन का लक्ष्य मंगल के दो छोटे चंद्रमाओं में से बड़े और करीब वाले चंद्रमा फोबोस पर एक रोबोटिक जांच उपकरण और एक रोवर उतारना है।इस साहसिक सैंपलिंग अभियान का नेतृत्व कर रही जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने तनेगाशिमा द्वीप स्थित देश के मुख्य स्पेसपोर्ट से भोर होने से पहले ही इस अंतरिक्ष यान को लॉन्च कर दिया।पिछले 50 वर्षों में जहां नासा ने मंगल ग्रह पर नौ अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक उतारे हैं और 2021 में चीन ने भी वहां अपना यान उतारा है। वहीं फोबोस या उसके साथी चंद्रमा डीमोस पर अभी तक कोई नहीं गया है और कोई भी मंगल ग्रह से उसके चंद्रमाओं की तो बात ही छोड़िए, नमूने लाने में सफल नहीं हो पाया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *