नई दिल्ली, एजेंसी। आगरा से मसूरी जा रहे पांच दोस्तों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। साहिल, राहुल, सक्षम, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात करीब नौ बजे घर से मसूरी के लिए निकले थे। पांचों थार गाड़ी में सवार थे। रविवार तड़के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।





