दिग्गज कंपोजर देवा का निधन, रजनीकांत से कमल हासन तक इन दिग्गजों ने घर पहुंच दी श्रद्धाजंलि

चेन्नई: तमिल सिनेमा में ‘गान’ नामक अनूठी शैली को जन्म देने वाले और ‘थेनिसाई थेन्द्रल’ के नाम से मशहूर संगीतकार देवा का शनिवार को चेन्नई के कोडंबक्कम स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे.लगभग एक दशक पहले देवा की बाईपास सर्जरी हुई थी और शनिवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. उनके निधन से फिल्म जगत को गहरा सदमा लगा है. तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, अभिनेताओं और फिल्म जगत के साथियों ने इस दिग्गज हस्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *