नई दिल्ली, एजेंसी। अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने पर्सनैलिटी राइट की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पर्सनैलिटी राइट से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इनके कानूनी दायरे की व्यापक समीक्षा जरूरी है।ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? क्या हैं पर्सनैलिटी राइट? क्या है पब्लिसिटी राइट? सेलिब्रिटी अपने व्यावसायिक हितों की सुरक्षा कैसे करते हैं? एआई कैसे बन रहा है पर्सनैलिटी राइट के लिए चुनौतीशुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कृति सेनन की ओर से पेश अधिवक्ता प्रवीण आनंद से पर्सनैलिटी राइट पर विस्तृत शोध सामग्री और अदालती फैसलों का संकलन पेश करने को कहा। अदालत यह समझना चाहती है कि किसी व्यक्ति की पहचान के किन पहलुओं को कानूनी सुरक्षा मिल सकती है और ऐसे मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट के बौद्धिक संपदा प्रभाग (आईपीडी) के अधिकार क्षेत्र में आती है या नहीं।





