चंबा में अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान

चंबा।  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र की पंचायत करयूनी-कोठी के सेरी गांव में शनिवार सुबह सात बजे आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हादसे में मकान के भीतर रखा सामान और आभूषण भी पूरी तरह नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल में अचानक से आग लगने से धुंआ उठने लगा। जो पूरे मकान के जलने की वजह बना है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना में आसपास के तीन अन्य मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।जानकारी के अनुसार देवी सिंह पुत्र फत्तु राम के मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने आवाज लगाकर परिवार को सतर्क किया। इसके बाद देवी सिंह पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ सुरक्षित बाहर आ गए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *