स्कूल हमले में तीन छात्रों और शिक्षक की मौत, पिता ने हमलावर पर चलाई गोली

वॉशिंगटन । अमेरिका में स्कूलों पर होने वाली गोलीबारी के बीच ओरेगन के एक स्कूल में ऐसा मामला सामने आया, जहां एक पिता ने अपनी बेटियों के स्कूल में घुसे बंदूकधारी किशोर का सामना किया। इस हमले में तीन छात्रों और एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना के दौरान पिता ने अपनी बंदूक से हमलावर पर गोली चलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शुक्रवार को पिता के इस कदम की तारीफ की।अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी के दौरान 36 वर्षीय केलुब जियामैंको ने हस्तक्षेप किया। वह पेशे से बढ़ई हैं और दो बेटियों के पिता हैं। उनकी मां केंडा फ्रीमैन ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद उनके बेटे ने हमलावर का सामना किया। पुलिस प्रमुख माइक क्रांट्ज के मुताबिक, जियामैंको की .40-कैलिबर पिस्तौल कानूनी रूप से उनके वाहन में रखी थी। वह स्कूल के अंदर गए, गोलियों की आवाज सुनी और एक शिक्षक को हमलावर से जूझते देखा। इसके बाद उन्होंने अपनी बंदूक से गोली चलाई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *