हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार तड़के 4.1 तीव्रता काभूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी
भूकंप के झटके राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 130 किलोमीटर दूर रामपुर क्षेत्र में महसूस किएगए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तड़के करीब चार बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड तक भूकंप केझटके महसूस किए गए।उसने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार कानुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बार-बार भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं। हाल में 26 अगस्त कीसुबह भी शिमला में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एक अगस्त तक पिछले तीन वर्ष के दौरान 67 बारभूकंप के झटके महसूस किए गए जिनसे निजी संपत्ति को 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *