हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रीमण्डल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार (सीसीआर) हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ.धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, ने प्रतिभाग किया। कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पांडे, डॉ. रणवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट में लिए गए निर्णय से मीडिया को अवगत कराया।





