भारत क्यों आ रहे अमेरिका के सात शहरों के मेयर: दिल्ली समेत तीन शहरों का करेंगे दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सात शहरों के मेयर भारत के एक सप्ताह के दौरे पर आए हैं। इस 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य भारत और वॉशिंगटन राज्य के बीच संबंधों को मजबूत करना और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारी को बढ़ावा देना है। यह इस तरह का पहला दौरा है। प्रतिनिधिमंडल 11 से 18 अक्तूबर तक भारत में रहेगा। इस दौरान दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई का दौरा किया जाएगा। सवाल है कि इस यात्रा से दोनों पक्षों के बीच किस तरह के संबंध मजबूत करने की कोशिश होगी।इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वॉशिंगटन राज्य की सीनेटर टीना ऑरवॉल कर रही हैं। दल ने रविवार को सिएटल से भारत के लिए यात्रा शुरू की। इस दौरे के तहत तीन भारतीय शहरों में जाने का कार्यक्रम है। हालांकि, यात्रा के दौरान किन विषयों पर बैठकें होंगी और क्या किसी समझौते की घोषणा की जाएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य आपसी संपर्क बढ़ाना, सार्थक बातचीत करना और भविष्य के लिए साझेदारी के रास्ते तलाशना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *