दिल्ली मेट्रो मर्डर: थप्पड़ मारा और धक्का ,सीट को लेकर पूर्व आईएएस और वकील बेटे ने किया कत्ल

नई दिल्ली, एजेंसी। देश की राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई।पुलिस ने मामले में नोएडा निवासी पिता पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सिद्धार्थ सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय प्रताप सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं वह पहले भी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। मेट्रो पुलिस के मुताबिक, घटना आठ अक्तूबर को शाम करीब 5:47 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। पवन अपनी मां दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार जा रहे थे। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *