देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की एलन मस्क को लेकर की गई टिप्पणी और एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी को निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने एलन मस्क को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है। उनके मुताबिक, विदेशी कंपनियों और विदेशी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत साफ दिखाई देती है। कहा कि देश में किसी भी तरह का लाइसेंस लेने के लिए यहां निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और सुरक्षा नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य है। सबसे पहले देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, इसके बाद ही अन्य व्यवस्थाओं पर विचार होना चाहिए।





