नेपाल के गोरखा में बाढ़ का कहर, बहे 35 से ज्यादा घर और पुल

काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के प्रकृति का एक बेहद भयावह रूप देखने को मिला। बुढ़ी गंडक नदी में अचानक आए मलबे से लदे तेज सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से 35 से अधिक घर और कई पुल बह गए हैं।चुमनुव्री ग्रामीण नगर पालिका-3 के वार्ड अध्यक्ष राम कुमार गुरुंग के अनुसार, बुढ़ी गंडक नदी के उफान से सालेरी, पैयुका और जगत के नदी किनारे वाले इलाकों में बने दर्जनों मकान पानी में बह गए। इसके अलावा वार्ड को जोड़ने वाला एक झूला पुल और न्याकचेत तथा फिलिम बाजार को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है।इस अचनाक आए आपदा को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे से ही धाराओं से तेज गरजने की आवाजें आने लगी थीं। पानी का बहाव बार-बार रुककर अचानक तेजी से आ रहा था, जिसके चलते लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे बिना सामान निकाले ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *