नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं को छोड़कर हिरासत केंद्रों में रखे गए सभी लोगों को रिहा कर दिया है। सीजेपी नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है। जाफराबाद थाने से अरविंद केजरीवाल और द्वारका थाने से ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अजिंक्य शिंदे ने एलान किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन उनका इस्तीफा न होने तक जारी रहेगा। सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रविवार को सीजेपी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी एक बार फिर से जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।





