एरी। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में सामूहिक गोलीबारी की घटना में दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कई घंटे तक पुलिस और संदिग्ध के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने खुद को गोली मारी थी।सीबीएस से जुड़े स्थानीय समाचार चैनल एरी न्यूज नाउ के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पेरी स्ट्रीट पर गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को बुलाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखने की सूचना दी थी। इसके बाद वह एक घर के अंदर चला गया। पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले। घर के अंदर भी कई लोगों के शव बरामद किए गए।एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, “अपने 28 साल से अधिक के करियर में मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि एरी शहर ने कभी इतने लोगों की मौत और इतनी तबाही देखी होगी, जितनी हमने अभी देखी है।” एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।





