नई दिल्ली, एजेंसी। ध्रुव राठी का नाम पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से चर्चित हुआ है। कभी ट्रैवल वीडियो बनाने से शुरुआत करने वाले ध्रुव राठी आज यूट्यूब पर सामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरण और समसामयिक मुद्दों पर वीडियो के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी खासियत जटिल मुद्दों को आसान भाषा, ग्राफिक्स और उदाहरणों के जरिए समझाने की कोशिश करना है।इसी वजह से उनका कंटेंट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में एसआईआर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में ले लिया गया। इसके पहले में बंगलुरु में सीजेपी की ओर से आयोजित एसआईआर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद वे चर्चा में आए थे। लेकिन कैमरे के सामने नजर आने वाले ध्रुव राठी की कहानी सिर्फ राजनीति मुद्दों पर टिप्पणियों और यूट्यूब तक सीमित नहीं है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि इंजीनियरिंग की रही है और उन्होंने जर्मनी में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने रिनिवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।





