ट्रंप और पुतिन के बीच हो गई डीजल डील; अमेरिका को मिलेगा लाखों टन ईंधन

वाशिंगटन:

वाशिंगटन: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन से कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा फैसला लिया है जिसने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार दोनों में हलचल पैदा कर दी है. ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल आपूर्ति को लेकर समझौता किया है, जिसके तहत रूस अमेरिका को लाखों टन डीजल उपलब्ध कराएगा. यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका हाल तक यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की नीति अपनाता रहा है. ट्रंप के इस कदम ने सहयोगियों और आलोचकों दोनों का ध्यान खींचा है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ट्रूथ पर पोस्ट करके बताया कि ‘मैंने अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बेहद सफल चर्चा पूरी की है, जिसमें यह सहमति बनी कि रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाजार के लिए 3 लाख टन से अधिक डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा. इसके अलावा नवंबर माह के दौरान 5 लाख टन अतिरिक्त डीजल और उसके तुरंत बाद 10 लाख टन डीजल की आपूर्ति की जाएगी. इसके साथ ही, उनकी डीजल रिफाइनरियों की स्थिति को देखते हुए रूस थोड़े ही समय में 30 लाख टन अतिरिक्त डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *