हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस

रामपुर। बुशहर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एचआरटीसी की बस (HP 06 A 5159) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने बताया कि बस हादसे में घायल हुए वंश पुत्र सुरंजन निवासी गांव कराली तहसील रामपुर ने अस्पताल में पहुंचते ही दम दौड़ दिया। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई। बस में चालक और परिचालक समेत 20 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक यात्री की मौत होने और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।


Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *