नई दिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ये एलान कर चुकी है कि 10 अक्टूबर को वे दिल्ली के जंतर-मंतर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं।CJP के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने इस प्रदर्शन से पहले आज शुक्रवार को दावा किया है कि प्रोटेस्ट से पहले देशभर में कम से कम 10,000 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रस्तावित प्रदर्शन पर लगाई गई पाबंदियों पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, ‘क्यों न सीधे इमरजेंसी ही घोषित कर दी जाए?





