नई दिल्ली, एजेंसी। साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई कवयित्री और निबंधकार ऐनी कार्सन ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता है। उन्हें क्लासिकल और मॉडर्न शैलियों का मेल करने वालीं कवयित्री माना जाता है। नोबेल संस्था ने बताया है कि ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार उनके साहसी और नएपन से भरे काम के लिए दिया गया है, जिसने क्लासिकल परंपरा के साथ एक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़े हैं।नोबेल संस्था की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐनी कार्सन ने अपने पूरे करियर के दौरान कविता लिखने के साथ-साथ अनुवाद का काम और अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाने का कार्य भी किया है। ऐनी कार्सन का पूरा साहित्य शब्दों के प्रति भाषा-विशेषज्ञ (फिलोलॉजिस्ट) के जुनून और नए अर्थों की तलाश करने वाले कवि की चाहत के मेल पर आधारित रहा है। ऐनी कार्सन ने खुद इस बात को माना है कि शब्दों के असल अर्थ और इतिहास उनके सभी कामों की शुरुआत का बिंदु रही है।





