देश के वायुवीरों को नमन; राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर देश के शीर्ष नेताओं ने वीर वायु योद्धाओं के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सलाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेशों के जरिए वायुसेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दीं। राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में वायु योद्धाओं के साहस, सटीक कार्रवाई और अभियान संबंधी तैयारियों को प्रदर्शित किया। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि देश को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है। अमित शाह ने जवानों की अदम्य वीरता और मारक क्षमता की तारीफ की, जबकि योगी आदित्यनाथ ने भारतीय वायुसेना को पूरे देश का गौरव बताया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *