11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल, होर्मुज के पास हुई घटना की भारत ने की कड़ी निंदा

दुबई। भारत ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एमटी ऑन पीस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। ओमान के तट के पास हुए इस हमले में जहाज के 19 सदस्यीय चालक दल में से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारत ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अपने बयान में बताया कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। जहाज के चालक दल में कुल 19 सदस्य थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक हैं।विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमले में घायल सभी नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्हें ओमान के खसब में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। भारत ने घायल नाविकों को सुरक्षित निकालने और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए ओमानी अधिकारियों का आभार जताया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *