ओमानी को-पायलट के हमले के बाद इजरायल ने फ्लाईदुबई विमान को मार गिराने की कर ली थी तैयारी

नई दिल्ली, एजेंसी। जब ओमान के को-पायलट ने इजरायल जाने वाले फ्लाईदुबई (flydubai) प्लेन को हाईजैक कर उसे क्रैश करने की कोशिश की और प्लेन से हाईजैक का सिग्नल भेजा तो इजरायली अधिकारी उसे मार गिराने के लिए तैयार थे। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल अवीव को लंबे समय से ऐसे हालात की आशंका थी और उसने 9/11 जैसी किसी घटना से निपटने के तरीकों का अभ्यास भी किया था।रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्लेन कुछ ही सेकंड में लगभग 18,000 फीट नीचे गिर गया तो इजरायली एयर फोर्स ने कॉकपिट से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस घटना के बाद पहले से तय प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले से बनी एक कमेटी ने तुरंत बैठक की और एक कमांड सेंटर बनाया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *