फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-56 स्थित खेलने के दौरान धक्का देने को लेकर हुए झगड़े में 15 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया।वहीं, पुलिस की जांच के दौरान एक बच्चे ने बताया कि आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू घोंपकर तीन बार घुमाया था। यह बच्चा वारदात के वक्त वहीं पर खड़ा था।उधर, परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





