देहरादून। राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात दी। बैठक में कुक्कुट पालन, विभागीय समन्वय और युवाओं की स्किलिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई।देवप्रयाग संगम पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर भागीरथी-अलकनंदा के पवित्र संगम तट पर झारखंड से पहुंचे तीर्थयात्रियों के दल में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब उनके दो युवा साथी अचानक गंगा की विकराल धारा की चपेट में आकर बह गए।उत्तराखंड में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। पहाड़ों की रानी मसूरी में तीसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, कैंची धाम में भी दिनभर भीड़ रही।





