कीव। रूस ने कीव के नॉर्दन ब्रिज पर हमला किया। मॉस्को की ओर से यूक्रेन की राजधानी पर हमले तेज करने के साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की कड़ी में यह ताजा हमला है।कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि शनिवार के हमले में दो लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमले से सड़क और ट्रॉलीबल को बिजली पहुंचाने वाला पावर सप्लाई सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया, साख ही नदी के ऊपर के ट्रैफिक को भी रोक दिया गया।यह हमला कीव के सदर्न ब्रिज पर हुए हमलों के ठीक एक दिन बाद हुआ है। सदर्न ब्रिज जमीनी परिवहन और शहर के सबवे सिस्टम के लिए अहम है और उस पर 24 घंटे से भी कम समय में पांच बार हमले हुए थे। इन हमलों के कारण गुरुवार से ही यात्रा में भारी रुकावट आ रही है। सदर्न ब्रिज अभी भी बंद है और नॉर्दर्न ब्रिज पर ट्रैफिक सीमित कर दिया गया है।





