आज पहली बार चंपावत में होगी कैबिनेट बैठक, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले ले सकती है सरकार

नई दिल्ली, एजेंसी। राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एनएचपीसी परिसर में होने वाली इस बैठक को लेकर जिले के लोगों में बहुत उत्साह है। बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों और अधिकारियों को पहाड़ की संस्कृति और पारंपरिक खानपान की झलक भी देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।चुनावी वर्ष में सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े लोककल्याणकारी फैसले ले सकती है। सरकार के लिए युवा और महिला सबसे बड़े मतदाता वर्ग रहे हैं। बनबसा की कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कौशल विकास योजना को नई धार देकर सरकार युवाओं को ज्यादा रोजगार के अवसर खोलने से संबंधित निर्णय ले सकती है।भारत-नेपाल की सीमा के पास बसा बनबसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत का हिस्सा है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद यहां पर हुए उपचुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *