पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! पाकिस्तान से भेजी AK-47 और हैंड ग्रेनेड रिकवर

अमृतसर। त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को खराब करने की पाकिस्तान व विदेश में बैठी ताकतों की कोशिश को अमृतसर रूरल पुलिस ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर देहाती पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ दिया है। पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में हथियारों की खेप के साथ तस्कर को भी अरेस्ट किया है। डीजीपी पंजाब की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार अमृतसर रूरल पुलिस ने AK 47 राइफल, उसकी मैगजीन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और दो खतरनाक हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। AK-47 और हैंड ग्रेनेड का मिलने से सुरक्षा एजेंसियां स्तर्क हो गई हैं। मामले की शुरुआती जांच में विदेशी ताकतों के लिंक सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी विदेश में बैठे देश विरोधी ताकतों के संपर्क में था। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *