नई दिल्ली, एजेंसी।दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाला सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये दावा किया है। आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब की सरकार ने दुबई की जांच एजेंसियों को सौंप दिया है, जो उससे पूछताछ कर रही हैं। इस्राइली जांच एजेंसियां भी इस जांच में मदद कर रही हैं। इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि आरोपी इस्लामिक कट्टरपंथी था और उसने विमान को क्रैश करने की हिंसक कोशिश की, जिसे पायलट स्मित मच्छार और अन्य यात्रियों ने सफल नहीं होने दिया। इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि आरोपी इस्लामिक कट्टरपंथी था और उसने विमान को क्रैश करने की हिंसक कोशिश की, जिसे पायलट स्मित मच्छार और अन्य यात्रियों ने सफल नहीं होने दिया। इस्राइली पीएम ने फॉक्स एंड फ्रेंड्स को बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए यात्रियों ने ईयरफोन की मदद से उसे बांधा और उसे कॉकपिट से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह लेटा हुआ चिल्ला रहा था कि मुझे मार डालो..मुझे मार डालो। नेतन्याहू ने कहा कि इससे साफ है कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।





