मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है।पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर पीएम मोदी के पास बेहतरीन विचार हैं और वे लगातार इस संघर्ष को खत्म करने की बात उठाते रहे हैं।रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा समाधान निकालने के इच्छुक हैं जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो। पुतिन के अनुसार, पीएम मोदी इस मामले में निष्पक्ष रुख अपनाते हैं और बातचीत के जरिए शांति बहाली के पक्षधर हैं। उन्होंने मोदी के इन शांति प्रयासों और विचारों के लिए उनका आभार भी जताया।





