देहरादून । एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय को खंगाला है। पुलिस यहां के सभी कंप्यूटरों, लेपटॉप व अन्य डिजिटल दस्तावेज को सील कर अपने साथ ले गई है। टीम अब एजेंसी के गांधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय और उसके संचालकों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।बृहस्पतिवार को पुलिस और फाॅरेंसिक विभाग की टीम एम्स परिसर स्थित राजदीप इंटर प्राइजेज आउट सोर्स एजेंसी के कार्यालय पहुंची। हांलाकि दस दौरान कार्यालय में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद था। घटना के बाद से ही यहां के अधिकांश कर्मचारी गायब हैं।





