एलन मस्क संभालेंगे अमेरिका की भविष्य की जंग का मोर्चा

क्वांटिको। अमेरिका ने भविष्य के युद्ध की बदलती तकनीक और सैन्य जरूरतों का आकलन करने के लिए नई पहल शुरू की है। इसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क, रक्षा तकनीक कंपनी एंड्यूरिल के सह-संस्थापक पामर लकी और अमेरिका के पूर्व हाउस स्पीकर न्यूट गिंगरिच को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रोजेक्ट मेरिडियन’ के तहत अगले 120 दिनों में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आने वाले वर्षों और दशकों में अमेरिकी सेना को किन हथियारों, तकनीकों और सैन्य क्षमताओं की जरूरत होगी।अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने वर्जीनिया के क्वांटिको स्थित मरीन कॉर्प्स बेस में स्टेट ऑफ द फोर्स संबोधन के दौरान इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य नई रणनीति या नीतियां तैयार करना नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों की पहचान करना है जिन पर अमेरिका को नियंत्रण स्थापित करना होगा और उन सैन्य क्षमताओं को विकसित करना होगा जिनमें उसे महारत हासिल करनी होगी।हेगसेथ के मुताबिक, परियोजना के तहत ऐसे हथियारों और सैन्य प्रणालियों की पहचान, विकास और तैनाती पर ध्यान दिया जाएगा, जिनकी भविष्य के अमेरिकी सैनिकों को जरूरत पड़ सकती है। संभावित युद्धक्षेत्र धरती के नीचे से लेकर चंद्रमा से आगे तक हो सकते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *