मां कराना चाहती थी पाप, 18 साल की बेटी का मां पर गंभीर आरोप; न्यूड फोटो खिंचवाने के लिए बना रही थी दबाव

नागपुर : नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन इलाके में मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. एक 18 साल की लड़की ने अपनी 37 वर्षीय मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लड़की का आरोप है कि उसकी मां उस पर आपत्तिजनक न्यूड तस्वीरें खिंचवाने के लिए दबाव डाल रही थी. इतना ही नहीं, लड़की ने यह भी संदेह जताया है कि ये तस्वीरें किसी दूसरे व्यक्ति को भेजी जा रही थीं. इस शिकायत के आधार पर इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां एक बार काम के बहाने उसे कामठी ले गई थी. वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से करवाई गई. दावे के मुताबिक, लड़की की मां ने कथित तौर पर उस व्यक्ति से पैसे लेने की बात स्वीकार की और कहा कि ‘वह जैसा कहेगा, तुम्हें वैसा ही करना पड़ेगा.’ साथ ही मां ने बेटी को सख्त हिदायत दी थी कि वह इस बारे में अपने पिता को कुछ न बताए.हालांकि, युवती ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दे दी. इसके बाद उसकी मां बिना किसी को कुछ बताए घर से अचानक गायब हो गई. काफी तलाश करने के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो युवती ने इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला मुंबई में है, जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. इसके बाद शिकायतकर्ता युवती भी पुलिस टीम के साथ मुंबई पहुंची.

.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *