भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की

नई दिल्ली, एजेंसी।हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को हराया। एशिया कप के मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद ही खराब रही।भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। ग्रुप चरण में भारत अजेय रहा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थी। पाकिस्तान को अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। फातिमा ने शेफाली (12), प्रतिका रावल (4) और स्मृति मंधाना (9) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। हरमनप्रीत 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन और दीप्ति शर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारत को स्मृति मंधाना के रूप में तीसरा झटका लगा है। मंधाना को फातिमा सना ने अपना शिकार बनाया। फातिमा ने ही पाकिस्तान के लिए तीनों विकेट झटके हैं। मंधाना 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुईं। भारत को प्रतिका रावल के रूप में दूसरा झटका लगा है। प्रतिका महज चार रन बनाकर आउट हो गईं। 

भारत को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। शेफाली छह गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की पारी शुरूपाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। उन्होंने इसके साथ ही टी20 में 3000 रन पूरे कर लिए हैं।     श्री चरणी और प्रेमा रावत की अगुआई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की पारी 55 रनों पर समेट दी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी पारी 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके, वहीं चार बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान की ओर से शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।

नाशरा संधू आउटपाकिस्तान ने 54 रन के स्कोर पर नौवां विकेट गंवा दिया है। प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नाशरा संधू को आउट किया। नाशरा खाता खोले बिना आउट हुईं।  भारत को आठवीं सफलताप्रेमा रावत ने उम-ए-हानी को आउट कर पाकिस्तान को आठवां झटका दिया है। पाकिस्तान ने 50 रन से भी कम स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। उम-ए-हानी छह रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान को सातवां झटकापाकिस्तान को एमान फातिमा के रूप में सातवां झटका लगा है। फातिमा रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। फातिमा पांच रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान ने गंवाए छह विकेटपाकिस्तान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। पाकिस्तान ने 35 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को आउट किया जो खाता खोले बिना आउट हुए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *