टॉक्सिक पब्लिक रिव्यू: तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा?

नई दिल्ली, एजेंसी।फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, हालांकि एक्स पर यूजर्स राय बंटी हुई है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ बुधवार को काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ चार साल की मेहनत के बाद यह फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंची है। एक्स पर मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि इस पर लोगों की राय बंटी हुई है। आइए जानते हैं दर्शकों को फिल्म कैसी लगी है?एक यूजर ने एक्स पर फिल्म की बुराई की है। उसने कहा है कि यह फिल्म बहुत बेकार है। एक दूसरे यूजर ने यश को सलाह देते हुए लिखा ‘यश को KGF की अगली कड़ी पर काम करना चाहिए ना कि टॉक्सिक जैसी फिल्म बनानी चाहिए।वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने शुरूआती प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ेगी।
 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *